योग क्या है :-
योग को आत्मा को परमात्मा से जुड़ने के अर्थ में लिया जाता है ,पर प्रश्न यह है कि परमात्मा से जुड़ा कैसे जाय ? वास्तव में हम परमात्मा से प्रति क्षण जुड़े हुए हैं ,अगर हम कोई भी क्रिया करते समय अपने मन के अनुसार नहीं बल्कि अपनी आत्मा की आवाज के अनुसार कार्य करें तो हम और हमारी आत्मा उतनी ही बलवान होती चली जाएगी और एक समय ऐसा आएगा कि हम जो सोचेंगे व बोलेंगे वह सत्य होना शुरू हो जायेगा अत: योग का अर्थ हुआ अपने आपको अपने आपसे जोड़ना अर्थात अपनी आत्मा की आवाज का अनुसरण करना ! धन्यवाद ,जय श्री कृष्ण !